मीरा नायर के बेटे जोहरान मामदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर
भारतीय मूल का गर्व बढ़ा—
न्यूयॉर्क में इतिहास रचते हुए जागरण मामदानी को शहर का नया मेयर चुने गए है। यह उपलब्धि न केवल उनके राजनीतिक जीवन के लिए बड़ी जीत है, बल्कि भारतीय मूल के प्रवासी परिवारों के लिए भी गर्व का क्षण है। जोहरान मामदानी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मीरा नायर और महमूद मामदानी के पुत्र हैं।
मीरा नायर विश्व प्रसिद्ध फिल्ममेकर हैं जिन्होंने “सलाम बॉम्बे”, “मॉनसून वेडिंग”, “द नेमसेक” और “क्वी́n ऑफ कटवे” जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फिल्मों का निर्देशन किया है।
उनके पिता मह्मूद मामदानी (Mahmood Mamdani) एक जाने-माने अर्थशास्त्री और प्रोफेसर हैं, जो अफ्रीका में सामाजिक न्याय और उपनिवेशवाद के बाद की राजनीति पर अपने शोध कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। वे युगांडा में जन्मे हैं और कोलंबिया विश्वविद्यालय (Columbia University) में पढ़ाते हैं।जागरण मामदानी अपने माता-पिता की ही तरह समाज में बदलाव लाने की सोच रखते हैं। राजनीति में आने से पहले वे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे, जहाँ उन्होंने सस्ती आवास व्यवस्था, नस्लीय समानता और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर काम किया।उनकी जीत ने भारतीय मूल और अफ्रीकी मूल दोनों समुदायों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
मीरा नायर ने बेटे की इस उपलब्धि पर कहा —> “यह हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। जोहरान की जीत यह दर्शाती है कि मेहनत, आदर्श और प्रतिबद्धता हर सीमा को पार कर सकती है।”–
