नोरा फ़तेही जैसी न दिखने के कारण पति करता था पत्नी को प्रताड़ित
weitten by Abhishek Thakur
Edited by Sadhana bhushan
pic credit goes to AI
*नोरा फ़तेही जैसी न दिखने के कारण पति करता था पत्नी को प्रताड़ित*एक ऐसा पति जो अपनी पत्नी को नोरा फ़तेही जैसा बनाना चाहता था। यानी कि उसका फिगर भी नोरा जैसा हो। और साथ ही वो नृत्यकला में भी उसके जैसी पारंगत हो। यह घटना गाजियाबाद की है।

इसके लिए पति अपनी पत्नी से रोज तीन घंटे व्यायाम करवाता था। अगर, पत्नी किसी दिन थकावट की वजह से व्यायाम करने में असहज महसूस करती थी।

और, व्यायाम नहीं करती थी। इसके बाद पत्नी उसे खाना नहीं देता था। साथ ही पत्नी को शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था।अंततः महिला अपने नजदीकी महिला थाना (ग़ाज़ियाबाद) में इसकी शिकायत की।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके शारीरिक संरचना का मज़ाक़ उड़ाता है। और, कहता है उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। क्योंकि, उसे नोरा फ़तेही जैसी पत्नी नहीं मिली। वो कहता है नोरा फ़तेही जैसा दिखो, नहीं तो वापस घर चली जाओ।

महिला की शादी इसी साल (2025) मार्च में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। पति सरकारी फिजिकल ट्रेनर है। शादी के समय वर पक्ष ने वधू पक्ष से कुछ दहेज की मांग की थी। महिला से प्रोपर्टी, नगदी और कुछ महंगे सामान की अपने मायके से लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसलिए, महिला ने अपने पति, ससुर, सांस और नंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।साभार: R. भारतअभिषेक ठाकुर