पहलगाम हमले को हुए एक महीने पूरे, अब भी स्वर्ग में सन्नाटा
रिपोर्ट: अभिषेक ठाकुर
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: वेबदुनिया
फोटो साभार: गूगल

पहलगाम आतंकी हमले में न केवल मासूमों की जिंदगी छिन गई। बल्कि, स्वर्ग में पर्यटन और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर हुआ है। कश्मीरियों की आशाएं इस बात पर टिकी हैं कि जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने पर टिकी है। ताकि, फिर से पर्यटक आएं। और कश्मीरियों की आर्थिक स्थिति सुधरे। लेकिन, वर्तमान में वहां लोग डर के साए में जी रहे हैं।

स्थानीय टूर ऑपरेटर का कहना है कि हमले में न केवल निर्दोषों की जान गई। बल्कि, कश्मीर के पर्यटन व्यवसाय पर भी काफी गहरा प्रभाव डाला है। पर्यटकों के नहीं आने से वहां लोग लगभग बेरोजगार हो गए हैं।
वहीं डल झील के किनारे ड्राइफ्रूट और केसर के व्यापारी ने कहा कि इस समय हमें दूकानों पर अतिरिक्त स्टाफ रखना होता था। लेकिन, वर्तमान में दूकानों में ताला लगाने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।