*पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा का शव सड़ी गली अवस्था में उनके अपार्टमेंट में मिला
रिपोर्ट: पूजा सिंह
साभार: न्यूज 18 हिंदी
फोटो साभार: गूगल
मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा खान कराची में स्थित अपने अपार्टमेंट में बुधवार यानी 18 जून को मृत पाई गई थीं। वे 76 साल की थीं। एक्ट्रेस की बॉडी उनके देहांत के एक सप्ताह बाद मिली। एक्ट्रेस आयशा खान के पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचित किया था।

अभिनेत्री आयशा खान कई सालों से अकेले रह रही थीं। वे कथित तौर पर सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही थीं। जहां एक्ट्रेस के पार्थिव शरीर को पोस्ट मार्टम के लिए जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है, ताकि निधन के सही कारणों का पता चल सके।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्ट्रेस की बॉडी सड़ने लगी थी, जिससे पता चला कि उनका देहांत कुछ दिनों पहले ही हो गया था। एक्ट्रेस के निधन के कारणों की जांच हो रही है। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से जानकारी जुटा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आयशा खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था। उन्होंने ‘आखिरी चट्टान’, ‘टीपू सुल्तान: द टाइगर लॉर्ड’, ‘दहलीज’, ‘बोल मेरी मछली’ और ‘एक और आसमां’ जैसे शोज में काम कर चुकी थी। वे ‘मुस्कान’, ‘फातिमा’ और भारतीय फिल्म ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ में भी काम कर चुकी थीं। वहीं उनके निधन के बाद फैंस के बीच मातम छाया हुआ है।

