Bringing Today's Stories and news to Your Screen

News

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर पूरे विश्व के जाने माने नेताओं ने दी शुभकामना

–डोनाल्ड ट्रंप के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दींनई दिल्ली, 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें दुनिया भर से बधाइयों का तांता लग गया है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी फोन कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने एक्स (X) पर इस बारे में पोस्ट करते हुए लिखा—”मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन कॉल और हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”भारत-रूस संबंधों पर जोरभारत और रूस के बीच दशकों से गहरे रिश्ते रहे हैं। रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और तकनीकी सहयोग के अलावा दोनों देश वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी एक-दूसरे के करीबी सहयोगी रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत स्तर पर भी मजबूत समझदारी मानी जाती है।वैश्विक स्तर पर बढ़ता प्रभावपीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर न केवल रूस और अमेरिका बल्कि कई अन्य देशों के शीर्ष नेताओं से भी शुभकामनाएं मिली हैं। यह बात भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और मोदी की अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सशक्त भूमिका को दर्शाती है।विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति ने नई ऊंचाइयां छुई हैं और देश एक मजबूत वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है।–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *