Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Politics

सभापति ने दूसरे दिन भी जरूरतमंद बीच बाटा कंबल

बनमनखी (बिट्टू कुमार–)लगातार जारी शीतलहर एवं कडाके की ठंड से दिव्यांग, बेसहारा लोगों को सर्द रात से परेशानी से बचने हेतु नगर परिषद की सभापति के नेतृत्व में मंगलवार एवं बुधवार को कंबलवितरण अभियान चलाया गया।
इस दौरान पहले दिन वार्ड संख्या 1 से वार्ड वार्ड संख्या 14 तक एवं मंगलवार को वार्ड संख्या 18, 20 एवं 21 में कई स्थानों को चिह्नित कर जरूरतमंद एवं निस्सहाय लोंगोंके बीच कंबल का वितरण किया गया ।कंबल वितरण के दौरान सभापति संजना देवी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों को चिन्हित कर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच लगातार कंपनी वितरण किया जा रहा है और आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्चा मानवता है। सभापति ने कहा है कि जहां एकओर लोग ठंड से बचने के लिए रजाई और कंबल के सहारे अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं वहीं दूसरी ओर समाज में कई लोग ऐसे भी हैं जो केवल एक साधारण चादर के सहारे ढिढुरती रातें बिताने को मजबूर होते हैं। ऐसे लोगों की पीड़ा को समझते हुए नगर परिषद प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में उनकी सेवा के लिए आगे आता है ।उन्होंने आगे कहा कि ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए नगर परिषद द्वारा गरीब, लाचार एवं असहाय लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है ।ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कार्य परेशान ना हो। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद एवं सभापति संजना देवी के इस मानवीय पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *