sidharth and kiyara welcome a baby girl
*सिद्धार्थ और कियारा के घर हुआ नन्ही परी का आगमन*बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दो से तीन हो गए हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों पैरेंट्स बन चुके हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। फैंस दोनों को एक साथ काफी पसंद करते हैं। इसी साल फरवरी में दोनों ने अपने तमाम चाहने वालों के साथ ये जानकारी शेयर की थी कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों अपने हाथ में बच्चे के मोजे लिए हुए थे। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा। जल्द ही आने वाला है। अब वो दिन आ चुका है। जहां ईश्वर ने दोनों को एक बेटी दी है। बता दे कि, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को दोनों ने शादी रचाई थी।सोर्स – नव भारत टाइम्स