कोशी कॉलोनी शिव मंदिर के रास्ते में वर्षों से गंदा पानी के जलजमाव को लेकर विहिप ने सौपी अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन
रिपोर्ट: बिट्टू कुमार
फोटो साभार: बिट्टू कुमार

बनमनखी (पूर्णिया) – विश्व हिंदू परिषद शिष्य मंडल के द्वारा बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या 02 में स्थित कोशी कॉलोनी शिव मंदिर जाने वाले रास्ते में एक वर्षों से गंदा पानी के जलजामाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार को सौपा ज्ञापन।


विहिप शिष्टमंडल मंडल में विहिप प्रखंड अध्यक्ष सह समाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, छात्र नेता शशि शेखर कुमार, श्री संतोष झा, विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, प्रखंड सह मंत्री नवीन कुमार, विशाल कुमार, रवि राठौर ने संयुक्त रूप से कहा कि बनमनखी नगर प्रशासन की उदासीनता के कारण एक वर्षों से बनमनखी नगर परिषद के वार्ड 02 कोशी कलोनी शिव मंदिर में गंदा पानी का जमाव रहता है।

कोसी कॉलोनी सहित कई सड़कों में जलजमाव की समस्याएं बनमनखी नगर परिषद में बनी हुई है। एक सप्ताह के अंदर अगर जलजमाव का निदान नही हुआ तो उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा।