नॉर्थ-ईस्ट में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत
रिपोर्ट: पूजा सिंह
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: जागरण
फोटो साभार: गूगल

नॉर्थ-ईस्ट में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं।



सेनापति जिले के साथ-साथ इंफाल पूर्वी जिले के हीनगांग, वांगखेई और खुरई विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं।वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, सिक्क्म, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं।

इसके अलावा सिक्किम में फंसे पर्यटकों को अब पुलिस, निवासियों, वन कर्मियों की कोशिश से सक्रिय रूप से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि 32 लोगों की मौत हो गई।

वहीं अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो, इस राज्य में सेना ने अब 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। भारतीय वायु सेना ने आज एक महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान सफलतापूर्वक चलाया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी में बाढ़ग्रस्त बोमजीर नदी में फंसे 14 व्यक्तियों को बचाया गया है।