विनीत जोशी बने यूजीसी के अस्थाई अध्यक्ष, शिक्षा मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी
शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी की जिम्मेदारी फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को सौंपी है। यह फैसला पूर्व अध्यक्ष प्रो. ममीडाला जगदीश कुमार के रिटायरमेंट के बाद लिया गया है। जब तक नए अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती या कोई नया आदेश नहीं आता, तब तक विनीत जोशी इस पद की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। विनीत जोशी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन में चेयरमैन रह चुके है। विनीत जोशी फिलहाल UGC के अस्थाई अध्यक्ष बने है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, विनीत जोशी ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (आईआईटी) कानपुर से की, जहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद विनीत जोशी ने दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एमबीए किया है।
सोर्स – प्रभात खबर