वर्ल्ड चैंपियन D Gukesh ने शतरंज के महान खिलाड़ी कार्लसन को हराया
रिपोर्ट: पूजा सिंह
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: इंडिया टीवी
फोटो साभार: गूगल

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 के छठे राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर जबरदस्त जीत हासिल की है। अपने शतरंज करियर में डी गुकेश पहली बार क्लासिकल टाइम कंट्रोल में कार्लसन को हराने में सफल रहे हैं।

इस रिजल्ट के बाद टूर्नामेंट में डी गुकेश और कार्लसन का हेड टू हेड के स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है। इसी के साथ गुकेश ने अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

डी गुकेश ने पहली बार क्लासिकल चेस टूर्नामेंट में नॉर्वे के इस दिग्गज को हराया था। इससे कुछ सेकंड पहले, इतिहास के सबसे महान शतरंज खिलाड़ियों में से एक मैग्नस कार्लसन ने शतरंज बोर्ड पर इतनी तेजी से घूंसा मारा था कि बोर्ड हिल गया था और मोहरे गिर गए थे।



हालांकि, कुछ मोहरे खड़े थे, जिनमें से एक डी गुकेश का ‘बादशाह’ था। गुस्से से लाल मैग्नस कार्लसन ‘हे ईश्वर!’ कहते हुए उठ खड़े हुए थे।