बनमनखी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक योगेन्द्र लाल दास उर्फ मंटू आचार्य जी का निधन ,भाजपा परिवार मे शोक की लहर ।
रिपोर्ट: बिट्टू कुमार
फोटो साभार: बिट्टू कुमार
बनमनखी (पूर्णिया) – बनमनखी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक योगेन्द्र लाल दास उर्फ मंटू आचार्य जी का कल सुबह अचानक हृदय गति रुक जाने से 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें एक पुत्र एवं एक पुत्री है। उनकी पत्नी, बच्चों एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्णिया जिला भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि एवं बनमनखी भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उनके अंतिम दर्शन एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने हेतु उनके राजहाट स्थित आवास पर पहुंचे।



आज मनिहारी में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज एवं माला अर्पित करने आज पूर्णिया जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्दू शेखर आदि पहुंचे। उन्हें नम आंखों से विदाई देने अवधेश साह, विधानसभा संयोजक अजय सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता दिलीप झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, बड़हरा कोठी मंडल अध्यक्ष मंटू दास, रंजीत गुप्ता, विजय सिंह, अशोक मुखिया, संतोष चौधरी, शिव शंकर तिवारी, नवरंग मंडल, मिथिलेश यादव, व्रज मोहन सिंह, महेश पौद्दार, अमितेश सिंह आदि सैकड़ों लोग पहुंचे।