अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सुनील यादव की कैलिफोर्निया में हुई हत्या। लॉरेंस टीम ने ली जिम्मेदारी।
अमेरिका के स्टॉकटन (कैलिफोर्निया) में सुनील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ।सुनील की घर में घुस कर इस हत्या को अंजाम दिया गया। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और रोहित गोदारा (लॉरेंस गैंग) ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली है। उन्होंने कहा कि सुनील यादव, अंकित भादू के एनकाउंटर में शामिल था। इसलिए उन्होंने सुनील यादव से अपना बदला लिया। यादव पर ड्रग्स तस्करी का आरोप है। और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।

अपनी पोस्ट में विश्नोई गैंग ने ये आरोप लगाया कि सुनील यादव ड्रग्स की तस्करी करता था। वो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ड्रग्स सप्लाई करता था। यह भी बताया गया कि अंकित भानु के इनकाउंटर में उसका जब आया था। तभी वो अमेरिका भाग गया था। पोस्ट में दुश्मनों को धमकी भी दी गई। बताया गया कि हमारे सभी दुश्मन तैयार रहें। चाहे आप दुनिया में कहीं भी हो। हम आप तक जरूर पहुंचेंगे।
साभार:- नव भारत टाइम्स
