अतुल सुभाष के पिता ने लगाई गुहार। न्याय नहीं मिलने पर गटर में बेटे की अस्थियां बहा कर करेंगे आत्मदाह।
बेंगलुरु में दहेज की बलि चढ़ने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक से गुहार लगाई है। उन्होंने सभी से ये कहा कि बेटे को तो हमने खो दिया। लेकिन पोता खोने कुछ इच्छा नहीं है।

उनका पोता अपनी मॉं के साथ अपने ननिहाल में है। जिसे वो हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने केंद्रीय और राज्य सरकार से गुहार लगाई कि उनका पोता उन्हें सौंप दिया जाए। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनके बेटे को न्याय नहीं मिला तो वे दोनों (पति-पत्नी) आत्मदाह करेंगे। दिवंगत अतुल सुभाष बिहार के समस्तीपुर के पूसा के रहने वाले थे।
पूसा बाजार स्थित अतुल के घर पर मातम छाई हुई है। अपने बेटे को खोने का दर्द बयां करते हुए अतुल के पिता रोने लगते हैं। बेटे की मौत के बाद उनका ध्यान अपने पोते पर केंद्रित है। जिसे वो किसी भी कीमत पर अपने साथ रखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से ये गुहार लगाई है कि उनका पोता उन्हें वापस दिला दे।

अतुल के पिता ने अतुल के ससुराल वालों से खुद के परिवार को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि वो लोग बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। वो कुछ भी कर सकते हैं। अतुल के पिता ने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। इसलिए वो कहीं जा भी नहीं पा रहे हैं। वो न्याय मिलने का इंतजार करेंगे। लेकिन अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वो अपने बेटे की अस्थियों को नाले में बहा कर। दोनों (पति-पत्नी) आत्मदाह कर लेंगे।

पिछले शनिवार को अतुल की पत्नी और उसके परिवार वालों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है। अग्रिम जमानत याचिका तब दायर की गई जब शुक्रवार को बेंगलूर सिटी पुलिस ने निकिता सिंघानिया (अतुल की पत्नी) को समन जारी कर उन्हें तीन दीनों मे न्यायालय में पेश होने को कहा गया था।
अतुल सुभाष (34) ने पिछले सोमवार को पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या किया था। इसके बाद निकिता सिंघानिया और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया गया था।

सोर्स – ईटीवी भारत
अभिषेक ठाकुर – 9241474055