गर्भवती महिला के पेट में पल रहे भ्रूण के पेट में मिला एक और भ्रूण
महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के मोताला तहसील से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर ने एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी के तहत यह पाया कि उसके पेट में जो बच्चा पल रहा है। उसके पेट में भी एक बच्चा है।

डॉ प्रसाद अग्रवाल ने जब सोनोग्राफी करते वक्त इस असामान्य दृश्य को देखा तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने दोबारा से सोनोग्राफी की तब भी वही दिखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ डॉक्टरों को दी। इसके बाद महिला को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो, इसलिए महिला को संभाजी नगर रेफर कर दिया गया।

यह चिकित्सा जगत का बेहद ही दुर्लभ मामला है। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर भागवत भुसारी ने कहा कि अब तक दुनिया भर में ऐसे 200 मामले सामने आए हैं। दिन में भारत को 15 से 20 मामले दर्ज है। इस विषय पर भिज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति हो मां को कोई खतरा नहीं होता लेकिन शिशु के सामान्य विकास पर कोई असर ना हो इसके लिए उसका उपचार आवश्यक है।
साभार: पंजाब केसरी
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
