चर्चा में आई कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन शायना
रिपोर्ट: अभिषेक ठाकुर
संपादित (edited by): रजत रंजन
साभार: आज तक
फोटो साभार: अभिषेक ठाकुर, गूगल

भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने पाक से तनाव के बीच कल रात की घटना की जानकारी ज्वॉइंट प्रेस वार्ता का आयोजन कर दिया।
इस क्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी उपस्थित थीं। व्योमिका सिंह आई.ए.एफ में हेलिकॉप्टर की विशेष पायलट है। प्रेस वार्ता के बाद वो चर्चा में छाई हुई हैं।

इस बीच कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शायना भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कर्नल की बहन शायना कुरैशी एक मॉडल, फैशन डिजाइनर, अर्थशास्त्री और पर्यावरणविद् है।
शायना ने गुजरात में 10,000 लाख का पेड़ लगाने का मुहिम चलाया था।
शायना मिस गुजरात, मिस इंडिया अर्थ 2017 एवं मिस युनाइटेड नेशन्स 2018 रह चुकी हैं।