निधि राज का BPSC में चयन, बनीं जिला नियोजन पदाधिकारी
निधि राज का BPSC में चयन, बनीं जिला नियोजन पदाधिकारी
बनमनखी (पूर्णिया): (बिट्टू कुमार)-बनमनखी अनुमंडल न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवजी गुप्ता के परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। उनकी कनिष्ठ (छोटी) सुपुत्री निधि राज ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। निधि राज का चयन जिला नियोजन पदाधिकारी के पद पर हुआ है।उनकी इस अभूतपूर्व सफलता से न सिर्फ उनके परिवार में हर्ष का माहौल है, बल्कि पूरे बनमनखी अनुमंडल सहित पूर्णिया जिले का मान देश-प्रदेश में बढ़ा है। आज उनके घर पर पहुंच कर सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, छात्र नेता विशाल कुमार, विहिप नेता संतोष झा, ने अंगवस्त्र व डायरी देकर सम्मानित किया। वही सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर तिवारी ने कहा कि निधि राज की इस कामयाबी की खबर सुनते ही बनमनखी में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बधाई देते हुए शिवशंकर तिवारी ने कहा कि, “निधि राज की यह सफलता पूरे बनमनखी अनुमंडल और पूर्णिया जिले के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। छात्र नेता वहीं, विशाल कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “निधि राज की सफलता ने आज पूरे जिले का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बीच भी अगर हौसला बुलंद हो, तो हर मंजिल पाई जा सकती है। निधि की यह कामयाबी क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
