फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का हुआ निधन
फिल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक श्याम बेनेगल का मुंबई में हुआ।

मुंबई सेंट्रल स्थित वोकहार्ट अस्पताल में हुआ निधन
बेनेगल का अंतिम संस्कार मंगलवार (23 दिसंबर) को हुआ। वो लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे। दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थी। उसके बाद उनका कई बार डायलिसिस हुआ।
श्याम बेनेगल ने आठ फिल्मों के लिए नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था। सबसे ज्यादा नेशनल अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड बेनेगल के ही नाम है।

बेनेगल ने अपने पिता के कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी। उन्होंने अपने जीवन में कुल 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 ऐंड फिल्में की है। द मेकिंग ऑफ द महात्मा, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो जैसी अनेकों फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया।
फिल्म जगत में उनके अनेकों योगदान के लिए उन्हें 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

उनके निधन पर शेखर कपूर, सुधीर मिश्रा और इला अरुण ने श्रद्धांजलि दी।
साभार – दैनिक भास्कर
