मशहूर भारतीय तबला वादक ज़ाकिर हुसैन ने ली अंतिम सांस
नई दिल्ली- मशहूर भारतीय तबला वादक ज़ाकिर हुसैन ने ली अंतिम सांस। इलाज के दौरान हुई मौत। हृदय की समस्या से थे परेशान। उनका इलाज सैंन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में चल रहा था। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने हुसैन की मृत्यु पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रसिद्ध तबला वादक और भारतीय संगीत के अद्वितीय साधक पद्म विभूषण उस्ताद ज़ाकिर हुसैन जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उनका संगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा से संवाद करता था और विश्व भर में भारत की पहचान को स्वर देता था। तबले की हर थाप में उनके साधना और अप्रतिम कला की गहराई थी।
पाटिल ने कहा कि उन्होंने भारतीय संगीत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया साथ ही अपनी विशेष शैली से इसे वैश्विक मंच पर भी प्रतिष्ठा दिलाया। यह भारतीय कला एवं संगीत जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। और परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल बनाए। उनकी विरासत आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेगी। संगीत के इस अद्वितीय साधक को विनम्र श्रद्धांजलि।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उस्ताद ज़ाकिर हुसैन साहब के निधन से हमारी संस्कृति की दुनिया और भी संकुचित हो गई है। उन्होंने अपनी उंगलियों के दम पर भारतीय तबले को वैश्विक मंच पर पहुंचाया और हमेशा इसकी कठिन लक्ष्य के उदाहरण बने रहेंगे। साथ ही उनके परिवार, शिष्य और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।
ज़ाकिर हुसैन की मौत पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले ज़ाकिर हुसैन के एक मित्र राकेश चौरसिया (बांसुरी वादक) ने बताया था कि वो अस्वस्थ हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं ज़ाकिर हुसैन के एक करीबी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से हृदय की समस्या की वजह से सैंन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि उस्ताद ज़ाकिर हुसैन के पिता अल्लाह राखा भी मशहूर तबला वादक थे।

सोर्स – ईटीवी भारत
अभिषेक ठाकुर – 9241474055