Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Politics

महादेवपुर पंचायत के वार्ड नं 1में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुआ

बनमनखी (पूर्णिया)(बिट्टू कुमार) महादेवपुर पंचायत के वार्ड नं 1आयोजित सत्संग कार्यक्रम में बनमनखी के स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हुए।दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का आयोजन सभी ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। सत्संग से लोगों का मन शांत रहता है। हिंसात्मक प्रवृत्ति दूर होती है। सत्संग के आयोजन में स्थानीय ग्रामीण रामखेलावन शर्मा,संजय मंडल, बिजेंद्र यादव,मोहन कुमार,साजन कुमार,अरूण कुमार आदर्श, राजेन्द्र यादव आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। स्थानीय विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि के साथ भाजपा जिला प्रवक्ता दिलीप झा, बनमनखी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह, जानकीनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, बनमनखी ग्रामीण मंडल महामंत्री सुरेन्द्र साह एवं रमण महतो शामिल होकर सत्संग का आनंद लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *