होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, इसके बाद लगेगा जुर्माना– कार्यपालक पदाधिकारी
बनमनखी–(पूर्णिया)(बिट्टूकुमार)— होल्डिंग टैक्स जमा करने के अंतिम तिथि 31 मार्च है lवर्षों से बकाया होल्डिंग टैक्स एक मुश्त जमा करने पर न सिर्फ पेनल्टी से बचेंगे, बल्कि ब्याज भी माफ होगा। कार्यपालक पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार ने बताया कि एक मुफ्त होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च के 20 26 तक है ।उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक टैक्स जमा करने पर लाभुकों को छूट मिलने का प्रावधान है। मगर निर्धारित समय के बाद अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ेगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाई जा रही है। साथ ही माईकिग (प्रचार-प्रसार)के द्वारा सभी वार्डों के होल्डिंगधारियों से समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की जा रही है।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है की अंतिम तारीख के बाद पेनल्टी के साथ-साथ ब्याज की राशि के साथ होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा और साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । नगर परिषद कार्यालय में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ,ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली होल्डिंग टैक्स बकायादारों से अपील की है कि 31 मार्च तक अपना अपना होल्डिंग टैक्स जमा करवाना सुनिश्चित करें ।
