Bringing Today's Stories and news to Your Screen

NewnessNewsPolitics

नगर परिषद बनमनखी के सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव जी अपने पार्षदों के साथ पटना स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा जी से शिष्टाचार मुलाकात किया

नगर परिषद बनमनखी के सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव जी अपने पार्षदों के साथ पटना स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग के माननीय मंत्री श्री नीतीश मिश्रा जी से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान श्री यादव ने माननीय मंत्री से बनमनखी शहर में लगातार हो रही वारिस के वजह से जलजमाव एवं निकासी की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। माननीय मंत्री से शहर में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग किया। इसके अलावा मंत्री को इस कार्यकाल के दौरान हुए बनमनखी शहर में विभिन्न विकासात्मक कार्य से रूबरू कराया। श्री यादव ने मंत्री से मांग करते हुए कहा कि शहर में बहुत ऐसे विकास कार्य है जो लंबित पड़ा है, उस कार्य पर भी विस्तृत चर्चा किया। सभापति प्रतिनिधि ने माननीय मंत्री को बनमनखी नगर परिषद आने का न्योता दिया।
बनमनखी के नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि नरेश यादव जी बनमनखी शहर के विकास के लिए कई बार पटना जाकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री से मिलने का काम किए हैं। ऐसा करने वाले बनमनखी का पहला चैयरमेन है।
माननीय नगर परिषद के अध्यक्षा श्रीमती संजना देवी जी के द्वारा बनमनखी शहर लगातार विकास कार्य का आयाम गढ़ रहे हैं।

रिपोर्ट-बिट्टू कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *