Bringing Today's Stories and news to Your Screen

EducationFEATUREDGeneralNewnessNews

जनगणना को लेकर चार्ज पदाधिकारी का समीक्षात्मक बैठक


बनमनखी (बिट्टूकुमार)-दिनांक 15/ 5/ 26 रोज शुक्रवार को चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार के द्वारा नगर परिषद बनमनखी के सभागार में भारत की पहली डिजिटल जनगणना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक समीक्षात्मक बैठक बुलाई गई।जनगणना कार्य की निगरानी को लेकर नगर परिषद बनमनखी कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार के द्वारा लगातार विभिन्न वार्डों एवं मुहल्लो का निरीक्षण किया जा रहा है ,निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे डिजिटल सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की ।कई स्थानों पर प्रगणक टैव एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्र करते हुए पाए गए। चार्ज पदाधिकारी ने प्रगणक को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम 25 घरों का डाटा सीएमएम एसपोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य की प्रगति हो सके। बैठक के दौरान जनगणना कार्य में लगे कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों के कार्य के विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। चार्ज पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर हाल हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।चार्ज पदाधिकारी आदित्य कुमार ने कहा यथा यथाशीघ्र जनगणना कार्य पूर्ण करें। बैठक में सिटी मैनेजर वैभव आनंद ,कंप्यूटर ऑपरेटर ऋषि कुमार ,आदित्य कुमार कार्यालय सहायक मनोहर प्रसाद गुप्ता ,अनुदेशक संजय कुमार पासवान सहित जनगणना कार्य में लगे सभी पर्यवेक्षक और परगणक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *