पर्यावरण दिवस– प्रकृति के संग, एक नई शुरुआत ।आज का संकल्प , कल का भविष्य, पर्यावरण को हरा-भरा बनाए।
बनमनखी -(पूर्णिया)(बिट्टू कुमार)आज दिनांक 5/ 6/ 26 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद बनमनखी अंतर्गत आश्रय स्थल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित एक वैश्विक कार्यक्रम है ।यह विषय प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए सतत जीवन जीने की आवश्यकता पर बल देता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल नीतियों और विकल्पों के माध्यम से स्वच्छ और हरित जीवन शैली की ओर ले जाने वाला परिवर्तनकारी बदलाव लाना है ।नगर परिषद बनमनखी सभापति श्रीमति संजना देवीने कहा पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जिससे पर्यावरण सुरक्षित एवं संतुलित रहे ।पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है ।पर्यावरण केवल पेड़ पौधों और नदियों का समूह नहीं है बल्कि यह हमारे अस्तित्व का मूल आधार है। मानवीय गतिविधियों और प्रदूषण से इसे गंभीर रूप से प्रभावित किया है ।प्रकृति पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेवारी है। पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार का काम नहीं बल्कि इसमें आम जनता ,समुदाय की भी समान भागीदारी आवश्यक है। हमें ऐसी जीवन शैली अपनानी चाहिए जो प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें ताकि आने वाली पीढियां के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके ।मुख्य रूप से प्रकृति हमें सिखाती है कि जीवन एक सतत चक्र है जहां हर छोटी बड़ी चीज का अपना महत्व है ।स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री आर्या ने कहा पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है यह हमें जीवित रहने के लिए शुद्ध वायु ,पीने योग्य जल ,भोजन और आश्रय प्रदान करता है। प्रकृति पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखती है और जलवायु को नियंत्रित कर हमें स्वस्थ रखती है ।इसके बिना मानव जीवन और किसी भी अन्य प्रजाति का अस्तित्व असंभव है। सिटी मैनेजर वैभव आनंद ने कहा पृथ्वी पर जीवन के संतुलन और पर्यावरण के संरक्षण के लिए वन अत्यंत आवश्यक है। ये न केवल और ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत है बल्कि जलवायु नियंत्रण, जल चक्र संचालन और अनगिनत जीव जंतुओं के आवास के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लेते हुए कहा कि पेड़- पौधे लगाएंगे हम पृथ्वी को बचाएंगे ।प्रकृति का ना करें हरण ,आओ बचाये पर्यावरण। पर्यावरण दिवस आयोजन में आश्रय स्थल में केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंट्रल बनमनखी का केंद्र प्रभारी कनु प्रिया एवं केश वर्कर मंजुला कुमारी, स्वच्छता साथी कुमकुम कुमारी, समता कुमारी ,मेघा कुमारी, सीमा कुमारी ,अनामिका कुमारी सीआरपी भवानी देवी, रीना देवी ,प्रीति कुमारी ,स्वच्छताटीम के सदस्य अमित जी ,अंशुमन जी, कार्यालय सहायक मनोहर प्रसाद गुप्ता ,अनुदेशक संजय कुमार पासवान ,सफा ई सुपरवाइजर अजीत पाठक और सफाई कर्मी ने भाग लिया।
