भूमि विवाद में फायरिंग, दहशत में लोग
पटना से लगे बख्तियारपुर में भूमि विवाद में गोलियां चली। इस घटनाक्रम में लगभग 30 से 35 राउंड गोलियां चली। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

ऐसा पता चला है कि बख्तियारपुर में दो गुटों के बीच भूमि विवाद को लेकर पहले मारपीट हुई। फिर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई। फिलहाल इस घटना में किसी भी हताहत की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस यह जानकारी गति करने में लगी है कि आखिर गोलीबारी किसने की और उनके पास हथियार कहां से आया।

साभार: 1st बिहार
Written By: Abhishek Thakur
Follow us on Instagram- @SadhanaSources