फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला

मुंबई पुलिस ने रविवार सुबह-सुबह सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को थाने से गिरफ्तार किया और बताया कि आरोपी पिछले 6 महीने पहले बांग्लादेश से मुंबई आया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। और वह बांग्लादेश से घुसपैठ कर मुंबई आया है।
संबंधित घटना की रिपोर्ट सैफ अली खान की स्टाफ नर्स एलेयम्मा फिलिप ने दर्ज कराया था।
आरोपी अभिनेता के घर में चोरी करने की मंशा से आया था।
पुलिस के अनुसार एक मजदूर ठेकेदार ने अपराधी को पकड़ने में उनकी मदद की।
सूत्रों की माने तो सैफ के बेटे इब्राहिम और तैमूर ने उन्हें ऑटो से अस्पताल पहुंचाया था। परिवार और डॉक्टर की सक्रियता की वजह से सैफ की जान बचाई गई।

ऐसी स्थिति में करीना कपूर खान की गैर मौजूदगी पर भी सवाल उठाया गया। जबकि पता चला कि करीना घटना के वक्त घर पर ही थी।
इस घटना के बाद सैफ अली खान के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। और इस घटना के बाद बॉलीवुड अभिनेताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सैफ सैफ का अस्पताल पहुंचने वाला ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को एक युटुब ने ₹11000 ईनाम दिया। वही मशहूर गायक मीका सिंह ने उस ऑटो ड्राइवर को ₹1 लाख देने का ऐलान किया है।
साभार: गूगल.. लेखक अभिषेक ठाकुर