भाजपा के पूर्व विधायक लाला भैया हुए पंचविलीन
भाजपा का पूर्व विधायक लाला भैया पंचतत्व में विलीन हुए। कर्नलगंज विधानसभा से रह चुके हैं 6 बार विधायक। बृहस्पतिवार की शाम को बीमारी के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। कई दलों के नेताओं ने लाला भैया के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है।

कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लाला भैया पहली बार 23 वर्ष की आयु में वर्ष 1989 में निर्दलीयों उम्मीदवार के रूप में जीते थे। 1991 में वो भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते। 1993 के उपचुनाव में वो भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीते। उसके बाद 1996 में वह फिर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए। 2002 में कांग्रेस के योगेश प्रताप सिंह से हार गए।

2007 में लल्ला भैया कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते। 2008 के चुनाव मध्यवर्ती चुनाव में लाला भैया ने अपनी जगह अपनी पूर्ण बहन कुंवरी बृज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा। और उनकी बहन चुनाव जीत गई। 2012 में योगेश प्रताप सिंह चुनाव जीत गए। फिर 2017 में लाला भैया भाजपा की टिकट से चुनाव जीते। 2022 की चुनाव में पार्टी ने नेट टिकट नहीं दिया और यह भी चुनावी अखाड़े से बाहर रहे।

साभार: अमर उजाला
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
