Thursday, July 9, 2026
Latest:

Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Day: July 9, 2026

EducationPoliticsUncategorized

जन-जन की समस्या का होगा समाधान, सहयोग शिविर अब आपके द्वार— संजना देवी बनमनखी (पूर्णिया)(बिट्टू कुमार)-बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह का प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजन करने का निर्देश प्राप्त है। सरकार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को नगर परिषद बनमनखी अंतर्गत वार्ड संख्या 17 अवस्थित सम्राट अशोक भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड संख्या 13, 14, 15 ,16 और 17 के नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पीएम मुद्रा ऋण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स,ट्रेड लाइसेंस प्रकाश व्यवस्था ,सड़क, नाला निर्माण, साफ सफाई, अतिक्रमण सहित नगर परिषद से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टाल लगाए गए ।नगर क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के तुरंत समाधान और सीधी संवाद के लिए सहयोग कार्यक्रम और निकाय सहयोग शिविर जैसे मंच संचालित किया जा रहे हैं ।यहां आम जनता अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस सहयोग शिविर के द्वारा जनता अपनी शिकायतें सीधे-सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकती है ।नागरिक अपने वार्ड या निकाय से जुड़ी विकास योजनाओं की जानकारी और प्रशासनिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सभापति श्रीमती संजना देवी ने कहा सहयोग शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान अब अधिक सरल, सुलभ और तेज तरीके से हो रहा है। विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी और सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों के समय के बचत हो रही है तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी आसान बनी है ।सरकार का यह पहल आम नागरिकों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। बिहार सरकार द्वारा आम जनता की शिकायत और समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सभापति ने कहा यह शिविर जन समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है ।उन्होंने नागरिकों से अपील की की वे इन शिविर का लाभ उठाएं और नगर परिषद के विकास कार्यों में भागीदारी करें।इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार, सिटी मैनेजर वैभव आनंद, उपसभापति श्रीमती प्रमिला देवी ,वार्ड पार्षद श्रीमती अंजू देवी, ममता देवी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौधरी, ठाकुर रणजीत सिंह कार्यालय कर्मी मनोहर प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, विक्रम कुमार,मुकेश चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर ऋषि कुमार ,आदित्य कुमार, अनुदेशक संजय कुमार पासवान, बिजली मिस्त्री राजीव कुमार, स्वच्छता साथी अनामिका कुमारी, कुमकुम कुमारी अन्य कर्मचारी एवं पांचो वार्डों के नागरिक उपस्थित थे।सब का सम्मान जीवन आसान जनता की समस्या का होगा समाधान

Read More