नकली किन्नरों को निर्वस्त्र कर पीटा

जनपद के सलोन कोतवाली के करहिया बाजार में मंगलवार को नकली किन्नर पकड़े गए। स्थानीय किन्नरों की प्रमुख जगदंबा गुरु के चेलों ने इन्हें पकड़ा। इसके बाद उन्हें नंगा कर पीटा गया। जगदंबा गुरु ने बताया कि काफी समय से इन नकली किन्नरों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी।
प्रतापगढ़ की अनीता किन्नर इन नकली किन्नरों से वसूली करवाती थी। उन्हें कई बार फोन करके इस बात के लिए रोका भी गया। लेकिन वो लोग नहीं माने। यजमानों ने जगदंबा गुरु को फोन करके नकली किन्नरों के विषय में बताया। तब जाकर उन्हें पकड़ा गया। जिसमें दो-तीन किन्नर पकड़े गए और अन्य भाग गए। जब उन्हें नंगा किया गया। तो पता चला कि तभी पुरुष थे। इसके बाद भूलेख करहिया चौकी के हवाले कर दिया गया।

अनीता किन्नर लोगों से अवैध वसूली तो करवाती है। इसके साथ उनसे चोरी-डकैती, यात्री गाड़ियों में लूट भी करवाती है।
संबंधित मामले में सालोन थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि एक किन्नर पकड़ा गया है। लेकिन इस तरीके से किसी का कपड़ा फाड़कर निर्वस्त्र करना गैरकानूनी है। और कहा कि मामले की जांच होगी। फिर जॉंच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
साभार: डायनामाइट न्यूज़
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
