राष्ट्रपति ने किया फिल्मी सितारों से अपील रोशनी फैलाए अंधेरा नहीं
राष्ट्रपति मुर्मू की फिल्मी सितारों से अपील,
कहा- ‘स्टार वही जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं’नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकप्रिय फिल्म कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन या एंडोर्समेंट नहीं करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि फिल्मी सितारों का बच्चों और युवाओं पर काफी प्रभाव होता है, इसलिए उन्हें अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
राष्ट्रपति ने यह बात 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब सफल कलाकार अनुशासित जीवनशैली के फायदे बताते हैं, तो बड़ी संख्या में बच्चे और युवा उन्हें फॉलो करते हैं।
उन्होंने लोकप्रिय कलाकारों से अनुरोध करते हुए कहा, “लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का endorsement न करें। Star वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।”
राष्ट्रपति के आधिकारिक भाषण में भी यही बात दर्ज है।
राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब सेलिब्रिटीज द्वारा पान मसाला और उससे जुड़े उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर सार्वजनिक और नियामकीय चर्चा चल रही है।
हाल में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विमल इलायची के विज्ञापन से जुड़े मामले में कुछ फिल्मी सितारों को कारण बताओ नोटिस भी भेजे थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में भारतीय सिनेमा की गुणवत्ता की भी सराहना की और फिल्म उद्योग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
President of Indiaस्रोत: राष्ट्रपति भवन का आधिकारिक भाषण, NDTV और अन्य प्रकाशित रिपोर्टे
