दिल्ली मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम आते हीं मनोज तिवारी हुए पार्टी से खफ़ा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज किया। आज भाजपा की रेखा गुप्ता ने पार्टी आलाकमान की दिशा निर्देश के बाद मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। दिल्ली में विधायकों की बैठक से पहले मुख्यमंत्री के लिए कई नाम आ रहे थे।

जिसमें प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता के साथ मनोज तिवारी का भी नाम था। मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ में 2020 का विधानसभा चुनाव की मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ा गया था। लेकिन बीजेपी हार गई थी।

वर्तमान में रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसलिए मनोज तिवारी भाजपा से खफ़ा हैं। मनोज तिवारी कैसे कमजोर कड़ी का फायदा उठाकर उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। विधायक दल की बैठक मनोज तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस क्रम में मुख्यमंत्री बनने की बात भी की गई। एक महिला पत्रकार ने उनसे कहा की जनता की इच्छा है कि आप दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। इस बात पर मनोज तिवारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बहुत ही अच्छा निर्णय होगा।

विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता का नाम पेश किया गया। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा और मनोज तिवारी जैसे कद्दावर नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद मनोज तिवारी के गाने का क्लिप वायरल हो रहा है।
वर्तमान में दिल्ली में पूर्वांचल के वोटर बहुत ही ज्यादा हैं। अभी कुछ दिन बाद बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। इसलिए, जनता को ये उम्मीद थी कि मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
साभार: नवभारत
Follow us on Instagram- @SadhanaSources
