समाज में एक अनोखी पहल, शादी-विवाह में रुद्राक्ष पौधा और फलदार पौधा देकर दे रहे हरित शुभकामनाएं।
समाज में एक अनोखी पहल, शादी-विवाह में रुद्राक्ष पौधा और फलदार पौधा देकर दे रहे हरित शुभकामनाएं।
बनमनखी (पूर्णिया)(बिट्टू कुमार) पूर्णिया जिला के बनमनखी प्रखंड स्थित चांदपुर भंगहा पंचायत निवासी सह श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक बसंत यादव जी ने शादी एवं शादी उपरांत रिसेप्शन समारोह में वर–वधु को गिफ्ट की जगह रुद्राक्ष एवं फलदार पौधा उपहार स्वरूप भेंट करते देखे गए। जो समाज में एक चर्चा का विषय बन गया। बताते चलें की बसंत यादव समाज में रक्तदान और पर्यावरण के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। और अपने समाज में निस्वार्थ भाव अच्छे कार्यों के लिए बिहार की कई जिलों में सम्मानित भी हुए हैं। बसंत यादव के द्वारा वर–वधू पौधा भेंट करने में कई शादी समारोह में एक साथ देखे गए चांदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक अकेला, समिति किशोर यादव, समाजसेवी राकेश रंजन उर्फ़ भल्टु यादव, समाजसेवी प्रभात यादव लालू, राजीव यादव, शैशव यादव, विक्रम राज, अभिमन्यु कुमार, सुधीर कुमार, पंकज यादव, राहुल यादव, गुड्डू यादव, बंटी बादल,ललित कुमार, वार्ड सदस्य प्रवेश पासवान, एवं पूर्व सरपंच धर्मेंद्र पासवान देखें गए थे।
