15 छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन लखनऊ अग्निकांड
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 छात्रों की दर्दनाक मौत
लखनऊ। शहर के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
इस हादसे में 15 होनहार छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई छात्र बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि बचाव कार्य में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
लेकिन तब तक कई परिवारों के सपने हमेशा के लिए बुझ चुके थे।मृतक छात्रों में आर्यन यादव, अनुष्का सिंह, अभिषेक वर्मा, विवेक चौहान, शिवानी गुप्ता, रोहित मिश्रा, मयंक तिवारी, आदित्य श्रीवास्तव, नेहा कश्यप, सौरभ यादव, गौरव पाण्डेय, काजल रावत, राहुल निषाद, संदीप कुमार और दीपक शामिल बताए गए हैं।
इस हृदयविदारक घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
आखिर कब तक हम अपने भोले भाले बच्चों के बेवज़ह क़ुरबानी देते रहेंगे जब दिल्ली में इसी तरह एक हादसा हुआ था तब सरकार ने कोचिंग सेंटरों को चेतावनी दी थी लेकिन रूल ओर रेगुलेशन कौन फॉलो करता है।
