Bringing Today's Stories and news to Your Screen

NewsPolitics

सहयोग शिविर, विश्वास का आधार ,जन समस्याओं का समाधन आपके द्वार पर –संजना देवी


बनमनखी -(बिट्टू कुमार)-बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को बनमनखी नगर परिषद द्वारा शिशवा प्राथमिक विद्यालय वार्ड संख्या 26 परिसर में चतुर्थ सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन सभापति संजना देवी, उपसभापति प्रमिला देवी ,कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, सिटी मैनेजर वैभव आनंद, पार्षद गोपाल मंडल और कमलेश्वरी राम के द्वारा किया गया ।यह सहयोग शिविर वार्ड संख्या 21 और 26 के नागरिकों के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सभापति संजना देवी ने कहा कि सहयोग शिविर केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं बल्कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है ।उन्होंने कहा कि इस सहयोग शिविर का एक ही उद्देश्य नगर परिषद से संबंधित सभी आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं को एक ही स्थान पर आमजन के लिए सरल, सुलभ एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है। सभापति ने कहा कि नगर परिषद नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आवेदनों को उनकी प्रगति की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेही बनेगी ।उन्होंने नागरिकों से सहयोग शिविर का अत्यधिक लाभ उठाने तथा भविष्य में भी किसी प्रकार के समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय अथवा उनके आवास पर निःसंकोच संपर्क करने की अपील की।
शिविर में वार्ड संख्या 21 और 26 के नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि ऋण एवं मुद्रा ऋण ,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स ,सड़क ,नाला निर्माण ,साफ सफाई, अतिक्रमण सहित विभिन्न आवेदनों को निपटारा किया गया। नगर परिषद की विभिन्न योजना एवं सेवाओं से प्रतिबद्ध कुल 15 स्टाल लगाए गए । सहयोग शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से 400 लोगों का जांच किया गया और सभी लोगों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी के डॉक्टर अनिल सिंह के नेतृत्व में किया गया इस टीम में अस्मिता कुमारी ए एन एम, रिंकी कुमारी एएनएम, नीतू कुमारी एन एम, ज्योति कुमारी एएनएम ,रामधन प्रजापति सी एच ओ ,रेशमा कुमारी आंगनबाड़ी सेविका, विवेखा कुमारी आशा कार्यकर्ता, बिजली विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त कमीॅ अजीत कुमार सिंह कनीय अभियंता, सनोज भगत कार्यपालक सहायक, कृषि विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति कर्मी मनीष कुमार कृषि समवन्यक अभय कृष्ण कुमार कृषि सलाहकार, कौशल सिंह किसान सलाहकार साइबर अपराध से प्रेम रंजन तिवारी एस आई, के एम अंजलि दीक्षित एवं लालती कुमारी ।
कार्यक्रम में कार्यालय कर्मी मनोहर प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश केसरी, ऋषि कुमार ,विक्रम कुमार ,मुकेश कुमार अनुदेशक संजय पासवान ,स्वच्छता साथी अंजू कुमारी एवं सीमा कुमारी ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *