Bringing Today's Stories and news to Your Screen

GeneralNewnessNewsNewsbeatPoliticsUncategorized

आपका एक कदम, किसी के जीवन में ला सकता है नई उमंग,नईउम्मीद और मुस्कान

आपका एक कदम, किसी के जीवन में ला सकता है नई उमंग,नईउम्मीद और मुस्कान
बनमनखी –(बिट्टू कुमार)सरकार के निर्देश के आलोक में दिनांक 18 /8/ 26 रोज महीने का तृतीय मंगलवार को वार्ड संख्या0 4 में स्थित पेंसनर समाज भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यह सहयोग शिविर वार्ड संख्या 04,05 और 06 के लिए आयोजन किया गयाl सहयोग शिविर का उद्घाटन माननीय सभापति श्रीमती संजना देवी के द्वारा किया गयाl इस सहयोग शिविर में उपसभापति श्रीमती प्रमिला देवी, कार्यपालक प्राधिकारी आदित्य कुमार, सिटी मैनेजर वैभव आनंद ,वार्ड पार्षद ममता देवी, रेखा देवी और सूरज मंडल ने भाग लिया। इस शिविर का आयोजन आम लोग अपने नजदीकी सहयोग शिविर में पहुंचकर शिकायत सुझाव या समस्या से संबंधित आवेदन दे सकते हैं ।शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर परिषद सभापति श्रीमती संजना देवी ने कहा सहयोग शिविर बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य नगरी स्तर पर जनता की जन समस्याओ और शिकायतों का त्वरित व प्रभावी समाधान करना है ।सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों को पेंशन, राशन कार्ड, पीएम स्वनिधि ,आवास, होल्डिंग आदि कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा सुशासन और न्याय के वादों के साथ बिहार में शुरू किया गया सहयोग शिविर आम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को पाटने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। अक्सर लाभुक इलाके के लोगों को अपनी अपनी छोटी-छोटी शिकायत , प्रमाण पत्र हो या कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे इस व्यवस्था ने उस कठिनाइयों को काफी हद तक कम कर दिया है। शिविर में अलग-अलग विभागों के कर्मी एक साथ बैठते हैं और मौके पर ही आवेदन लेकर समाधान की प्रक्रिया शुरू करते हैं ।
यह पहल यह सुनिश्चित करती है कि लोकतंत्र की असली ताकत यानी प्रशासनिक सहायक सीधे गांव की चौखट पर पहुंचे।इससे न केवल समय की बचत होती है,बल्कि जनता का शासन प्रणाली पर भरोसा भी मजबूत होता है। सहयोग शिविर में राजस्व कर्मचारी राजस्व कर्मी अंचल कर्मचारी बंटी जी, कृषि विभाग से मनीष कुमार कृषि समन्वय क,अजय कृष्णा कृषि सलाहकार, कौशल सिंह कृषि सलाहकार, बिजली विभाग से सनोज कुमार कार्यपालक सहायक, साइबर पुलिस संजय कुमार जी(SI), स्वास्थ्य शिविर से अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पल्लवी कुमारी, अस्मिता कुमारी, रिंकी कुमारी ,अनसुनी कुमारी, कार्यालय मनोहर प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश केसरी, ऋषि कुमार, आदित्य कुमार, विक्रम कुमार, संजय कुमार पासवान, संजय कुमार मल्लाह, राजीव कुमार, नीरज कुमार शर्मा, चंद किशोर दास, स्वच्छता साथी मेघा कुमारी, एवं समता कुमारी ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *