डरपोक पी.आई.ए ने रद्द की पी.ओ.के की सभी फ्लाइट्स

भारत-पाक रिश्ते में दिन-प्रतिदिन खटास बढ़ता ही जा रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी राष्ट्रीय एयरलाइन (पी.आई.ए) ने पी.ओ.के की सभी उड़ान रद्द कर दी है।
उर्दू अखबार जंग के हवाले से पता चला कि कराची और लाहौर से स्कर्दू की दो-दो उड़ान रद्द कर दी गई है। साथ ही स्कर्दू की इस्लामाबाद से दो और गिलगित से चार उड़ान रद्द कर दी गई है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से पता चला है कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य स्थिति को भांपते हुए अपने हवाई क्षेत्र को और ज्यादा सुरक्षा को और बढ़ा दिया है।

पाक उच्चाधिकारियों ने कहा कि ऐसा इसलिए किया है। ताकि, दोनो देशों के तनावपूर्ण स्थिति के बीच राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। साथ ही सभी पाकिस्तानी हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर डाला गया है।
वहीं, भारत ने पाकिस्तान जाने वाली सभी उड़ान 30 अप्रैल से 23 मई तक रद्द कर दी है। इस क्रम में कोई भी पाकिस्तानी विमान इस क्षेत्र में नहीं घुस पाएगा। यहां तक कि कोई भी पाकिस्तानी युद्धक विमान को भी इस क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं है।

इस प्रकार पाकिस्तानी विमानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। बहरहाल, पहले पाकिस्तान की विमानें भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल कर चीन, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और श्रीलंका तक की दूरी तय करती थी। लेकिन, वर्तमान में एयरस्पेस बंद करने के बाद पाकिस्तानी विमानों को लंबी दूरी तय करके इन देशों में प्रवेश मिल पाएगा।
साभार: आज तक
