Bringing Today's Stories and news to Your Screen

News

writer Bittu kumar

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा चोपड़ा बाजार बनमनखी (बिट्टू कुमार)-नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में श्री श्री 108 सिद्धि विनायक पूजा समिति की ओर से श्री श्री 108 नागेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के पहले दिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा.

तथा पूजा-अर्चना में क्षदालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्री श्री 108 नागेश्वर शिव मंदिर एवं भव्य आकर्षक पंडाल सजाया गया है.वहीं पांच दिवसीय गणपति महोत्सव को सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर महिला -पुरूष पुलिस बलों की तैनाती किया गया था.

इस मौके पर श्री श्री 108 सिद्धि विनायक पूजा समिति अध्यक्ष नवरत्न सुराना,श्री श्री 108 सिद्धि विनायक पूजा समिति अध्यक्ष संतोष भगत, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष असीम कुमार मुखर्जी, निलेश राय,सौरभ सुराणा, आदित्य सिंह, कृष्णा कुमार, आनंद प्रकाश, बिट्टू साह, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार राय,प्रमोद कुमार उर्फ बबलू भगत, दिव्यांश गौरव, मोहित सुराणा,सोनू सिंह, प्रतीक चौधरी,दीपक कुमार,चंदू भगत,अमर कुमार,बमबम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे.फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *