पूर्णियां मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया ।
पूर्णियां पूर्णियां मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष श्री बिजेन्द्र यादव ने की। इस अवसर पर कांग्रेस भवन (गोकुल कृष्ण आश्रम) में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में केक काटकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर हुई। तत्पश्चात श्री यादव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लड बैंक के कर्मचारियों के सहयोग से कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवीय सेवा में योगदान दिया।
इसके उपरांत जिला अध्यक्ष श्री यादव ने मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया का दौरा किया, जहाँ उन्होंने भर्ती रोगियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए।सेवा भाव की इसी कड़ी में जिलाध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दलित बस्तियों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसके अलावा स्थानीय स्कूलों और आँगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री — पुस्तकों, कॉपियों और पेन — का वितरण किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि “राहुल गांधी जी का जन्मदिन सेवा, सद्भाव और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाकर हम सभी उनके विचारों को समाज के बीच पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”
जननायक आदरणीय राहुल गांधी जी सत्य उनकी शक्ति है, संघर्ष उनका बल है, सेवा उनका संकल्प है, निर्भयता उनका स्वभाव है, धैर्य उनका गुण है, नेतृत्व उन्हें सहज-सिद्ध है और भारत के जन-जन का कल्याण उनका सपना है।
देश के प्रति ऐसी महान सोच रखने वाले श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में वीरेंद्र दास, लाल मोहन चौधरी, रिंकू यादव, अलिमुद्दीन, खालिद, छोटू जी, दाऊद, महेन्द्र राम, अफरोज आलम, कुमार आदित्य, सोहेल जावेद, सुबोध कुमार, मो० दानिश, करण यादव, अजमेर करीम, भरत मंडल, सुब्रत राम, अरुण कुमार सिन्हा, मुकेश यादव एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Written By Bittu Kumar