आप amity जैसे बड़े कॉलेज से phd करना चाहते हैं तो रहिए सावधान
जिनका यूजीसी क्लियर होता है उनका तो ये बड़ा प्यार से बुला कर admissiom दे दिया जाता है ।लेकिन सारे बच्चे तो नहीं कर पाते न नेट क्लियर फिर ये उन्हें बहुत ही प्यार से बुलाते हैं ।
Question बहुत ही आसान रखते है और ऑप्शन एकदम पास ताकि बच्चा खुश हो कर ऑप्शन गलत कर दे और वो रिजेक्ट हो जाए।लेकिन फिर 10 या 5 दिन के बाद बोलते हैं कोई नहीं आपको फिर से चांस दिया जाएगा लेकिन फिर ये माइंड गेम खेलते हैं । Question वही रहता है ऑप्शन चेंज कर देते हैं अब बच्चे को लगता है ओह शायद यही question तीसरी बार भी और मैं पास हो जाऊंगा
Reptited questionरहता है क्योंकि बच्चा ये जान चुका होता है वही question आयेगा और इसबार क्या गेम होता है कि ऑप्शन ही चेंज कर देते हैं। अब nta के exam में previous question दो चार हुए तो आंदोलन हो गया ये तो 10 दिन के अंदर वही question लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकती है।
अमीर लोग ज्यादअतर आते है उन्हें 1500 रुपया खर्च करने का उतना मलाल नहीं होता होगा और इसलिए वो बताना नहीं चाहते ।
Answerkee जारी करना policy में नहीं है यानी कि आप इतना खर्च करने के बाद ये जानने के भी हकदार नहीं है कि आपने कौन सा क्वेश्चन सही किया ओर गलत कितनी अच्छी पॉलिसी है ना।
मैं साधना यूजीसी क्लियर न करने के बाद इनके पास गई इन्होंने मुझे दो बार मौका दिया लेकिन मैं पास नहीं कर पाई क्योंकि ये सिलेबस प्रोवाइड नहीं करवाते और pyq की बात ही मत करिए क्योंकि ये उसी क्वेश्चन को रोस्ट करते रहते है ।
जैसे तैसे मैने इंटरनेट से सिलेबस लिया और पढ़ के गई इतने math ki पूछिए मत लेकिन इनका दिल इतना बड़ा है कि क्या बताएं मेरा पेपर 13 जुलाई को था जो इन्होंने 4 दिन पहले इनफॉर्म किया था और जाने आने के खर्च का हिसाब किताब क्या ही बताए up के इस छोड़ पर मैं उस छोड़ पर एमिटी इंटीरियर डिजाइनर का बेहतरीन उत्कृष्ट देख के लगे कि कंही आए है मैं तो खो गई जैसे कुंभ का मेला खैर भीड़ उतनी तो नहीं थी लेकिन बहुत बड़ा आँखे फट जाए इन्हें यही सब मेंटेन करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम का ये पैटर्न रखना होता होगा ।
एक ही question करते रहते है रिपीट मैने जब 13 जुलाई को पेपर देखा तो दंग रह गई केवल उल्टे पलटी क्वेश्चन तुरंत वही टेबल पर रिजल्ट दे दिया you are not 🚫 qualified अब क्या करूं सुबह 6 बजे से निकले भाई बाहर में बैठा दरअसल ac में ही था उसका बिल भी तो जोड़ना होता है । मन तो दुखी हुआ लेकिन उन्होंने कहा 10 अगस्त को फिर पेपर होंगे ।
10 अगस्त को सारे Math सीख गई इसबार तो पैसेज सेम तो सेम और सारे math वही उठा के रख दिया अब मैंने पूरा complete किया लेकिन जो मेरा subject था इन्होंने ऑप्शन ही गलत दे दिया बाहर इस बार मेरा 10 साल का बेटा भी आया था मुझे पूरी उम्मीद थी कि मैं पास हो जाऊंगी लेकिन फिर 🚫 not qualify ये क्या है मैं सीनियर से बात की वो नंबर देख रही है कि बहुत कम है मजाल है कि बता दे लेकिन ये कहा फिर से अपीयर करो फिर 6 या 7 दिन बाद पेपर होंग लेकिन 10 अगस्त ही फॉर्म सबमिट की लास्ट डेट थी ।
4 बार exam देने के बाद पास हुई थी एक लड़की चूंकि मैं अंदर से सब कुछ जानना चाहती रहती हूं मैं कई स्टूडेंट से पूछा किसी का हो रहा था ज्यादातर का नहीं इनके पास कुछ सीट होती होंगी ये अपना 4 या 5 बार कंडक्ट कराया 1000 बच्चे आ गए आ गया लाख रुपया बहुत ही ज्यादा धांधली मचा रखी है मैं क्या कर सकती हूं बहुत दिल किया तो बता दिया ।
