Bringing Today's Stories and news to Your Screen

Sports

रग्बी अन्तरराष्ट्रीय रग्बी टूर्नामेंट तक पहुंच गई महक चौहान

दूरदराज के गांव से अंतरराष्ट्रीय रग्बी टूर्नामेंट तक पहुंची महक चौहान ।उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली 20 वर्षीय खिलाड़ी महक चौहान ने अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

महक ने ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित सेंट्रल एंड साउथ एशिया रग्बी 7s चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए “वूमेन्स प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का खिताब अपने नाम किया।

महक चौहान भद्रासु गांव की निवासी हैं। बताया जाता है कि तीन साल पहले वह संयोग से एक रेस ट्रायल में पहुंचीं थीं, जहां पहली बार रग्बी खेल से उनका परिचय हुआ।

इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत की और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली।टूर्नामेंट में महक ने भारत के लिए कुल नौ ट्राई स्कोर किए।

भारतीय महिला टीम प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रही, जबकि पुरुष टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में भारत, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मंगोलिया, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान की महिला टीमें शामिल हुई थीं।

महक की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद महक ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *