Bringing Today's Stories and news to Your Screen

LatestNewsPolitics

नगर परिषद कार्यालय में बनमनखी मे स्वच्छता साथी का चयन हुआ


बनमनखी– (बिट्टू कुमार)-नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद को कचरा मुक्त बनाने, नागरिकों को स्वच्छ परिवेश में रहने, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु नगर परिषद बनमनखी के सभापति कक्षा में 10 स्वच्छता साथी का चयन किया गया ।सभी स्वच्छता साथी को सभापति श्रीमती संजना देवी, उपसभापति श्रीमती प्रमिला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार स्वच्छता पदाधिकारी सुश्री आर्या एवं सिटी मैनेजर वैभव आनंद के द्वारा चयन पत्र प्रदान किया। वहीं स्वच्छता साथी के चयन उपरांत सभापति श्रीमती संजना देवी ने कहा कि स्वच्छता साथी के द्वारा वार्डों में जागरूकता अभियान चलाकर साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार ने कहा कि सभी सुरक्षा साथी को निदेश दिया गया कि सभी अपने-अपने दायित्व और कर्तव्यों का निर्वाह सही तरीके से करेंगे। नगर परिषद प्रशासन द्वारा नागरिक स्वच्छता के संदर्भ में जो भी कार्य दिया जाएगा उसे ससमय पूर्ण करेंगे। स्वच्छता साथी के रूप में प्रियंका कुमारी, मेघा कुमारी ,समता कुमारी ,अंजू कुमारी, सीमा कुमारी ,अमित कुमार इत्यादि का चयन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *