बनमनखी नगरपरिषद की ऑगनबाडी सेविका ह्रदय गति रुकने से हुई मौत l
बनमनखी नगरपरिषद की ऑगनबाडी सेविका ह्रदय गति रुकने से हुई मौत l
बनमनखी (पूर्णिया)(बिट्टू कुमार)-विगत बुधवार की रात्रि नगर नगरपरिषद की ऑगनबाडी सेविका मीरा देवी की ह्रिदय गति रुकने से मौत हो गई l बताते चलें कि मीरा देवी नगरपरिषद वार्ड संख्या 17 की आँगन बाडी सेविका थी l पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी l घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ससमय इलाज नहीं हो सका l आसा पास के लोगों की माने तो पिछले छह माह से आँगनबारी को सरकार ने वेतन नहीं दिया है l उनके पति राज किशोर गुप्ता बिजली के सामानों का छोटा सा दुकान करते हैं l जिससे उनके घर का भरण पोषण चलता है l मीरा देवी को एक बेटा और दो बेटी है l मीरा देवी बहुत ही मृदुभाषी थी l उनका उम्र तकरीबन चालीस वर्ष था l आज उनके निवास पर बनमनखी नगरपरिषद की सभी सेविका ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी l सेविका नूतन देवी, अभिलाषा देवी, नीतू कुमारी, शहनाज बेगम, अनीता गुप्ता, रेणु देवी, शिव रानी देवी, रुकसाना प्रविन ,प्रियंका कुमारी, विशाखा कुमारी,शोभा देवी आदि लोग उपस्थित थे l
